जतिंदर पाल मल्होत्रा एवं नगर निगम वार्ड तीन के पार्षद दलीप शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को डोर टूर डोर प्रचार अभियान चलाया गया

Estimated read time 0 min read

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा एवं नगर निगम वार्ड तीन के पार्षद दलीप शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को डोर टूर डोर प्रचार अभियान चलाया गया।

इस अभियान के वार्ड के फेस वन से टेनामेंट तक लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा सरकारी उपलब्धियों और चंडीगढ़ में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। यह जानकारी भाजपा के महामंत्री हुकम चंद और अमित जिंदल ने दी। इन्होंने बताया कि चंडीगढ़ की जनता का मूड भाजपा के समर्थन में है और तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी को 60 प्रतिशत से अधिक वोटों से विजयी बनाने के लिए भाजपा की टीम और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग जुटे हैं। चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन द्वारा चंडीगढ़ में किए गए कार्यों के अलावा विशेष रुप से कोरोना काल में उन्होंने जो सेवा कार्य चलाए उसके प्रति लोग उन्हें अपना संजय टंडन बताकर भाजपा को 400 पार का नारा बुलंद कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह चलाए गए इस अभियान के दौरान लोगों में काफी उत्साह था। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राधेश्याम,मनु भसीन,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मनसा, सोमराज और सलमा,युवा मोर्चा के लक्ष्मी बाई जिलाध्यक्ष आदित्य शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता,संगम,मानव सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours